लाइव न्यूज़ :

‘अर्थ आवर’ के दौरान दिल्ली में 334 मेगावाट बिजली की बजत हुई: डिस्कॉम अधिकारी

By भाषा | Updated: March 28, 2021 01:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिव़ार को ‘अर्थ आवर’ के दौरान 334 मेगावाट बिजली की बचत हुई। यह जानकारी बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के अधिकारियों ने दी।

बीएसईएस के एक प्रवक्ता ने कहा कि बीएसईएस के डिस्कॉम- बीआरपीएल और बीवाईपीएल ने क्रमशः 120 मेगावाट और 79 मेगावाट बिजली की बचत की क्योंकि उपभोक्ताओं ने रात 8.30 बजे से रात 9.30 बजे तक ‘अर्थ आवर’ के लिए बिजली के अपने उपकरणों और गैर-जरूरी प्रकाश को बंद कर दिया।

डिस्कॉम के प्रवक्ता ने बताया कि टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के उपभोक्ताओं ने ‘अर्थ आवर’ के दौरान 71 मेगावाट बिजली की बचत की।

कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं से सभी गैर-जरूरी लाइट को रात 8:30 बजे से रात 9:30 बजे तक बंद करने का आग्रह किया था।

उन्होंने कहा कि 'अर्थ आवर' को सफल बनाने के लिए व्हाट्सएप संदेशों और सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया।

‘अर्थ आवर’ वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय आयोजन है जो घरों और व्यवसायों में जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए नियत समय पर एक घंटे के लिए गैर-जरूरी रोशनी और बिजली के उपकरणों को बंद करने का आग्रह करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए