लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 33,376 नए मामले, 308 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 11, 2021 11:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर देश में एक दिन में कोविड-19 के 33,376 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 3,32,08,330 हो गए हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या शुक्रवार के मुकाबले थोड़ी बढ़कर 3,91,516 पर पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 308 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,42,317 हो गई। देश में 3,91,516 लोगों का अब भी कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.49 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में 870 और मरीज शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को उपचाराधीन मामले 3,90,646 थे।

इसके अलावा, शुक्रवार को कुल 15,92,135 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई जिसके बाद देश में अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 54,01,96,989 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दैनिक संक्रमण दर 2.10 प्रतिशत दर्ज की गई। यह पिछले 12 दिनों से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.26 प्रतिशत दर्ज की गई जो पिछले 78 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे चल रही है।

आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,23,74,497 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीकों की कुल 73.05 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

संक्रमण से मौत के 308 नये मामलों में 177 केरल से और 44 महाराष्ट्र से हैं।

देश में कोविड-19 से हुई कुल 4,42,317 मौतों में से महाराष्ट्र से 1,38,061 मरीजों की, कर्नाटक से 37,472 की, तमिलनाडु से 35,199 की, दिल्ली से 25,083, उत्तर प्रदेश से 22,864, केरल से 22,303 और पश्चिम बंगाल से 18,553 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया