लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोविड-19 के 331 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:37 IST

Open in App

देहरादून, दो नवंबर उत्तराखंड में सोमवार को कोविड-19 के 331 नए मामले आए जबकि दो मरीजों की मौत हो गयी ।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 331 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 62,881 हो गयी है। सर्वाधिक 84 नए मामले देहरादून जिले में मिले हैं जबकि रूद्रप्रयाग में 53, चमोली में 52, पौडी गढवाल में 29 और हरिद्वार तथा पिथौरागढ में 19—19 मामलों की पुष्टि हुई ।

प्रदेश में सोमवार को दो और कोविड मरीजों ने दम तोड़ दिया । महामारी से अब तक प्रदेश में 1029 मरीज जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में सोमवार को 441 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 57,542 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 3802 है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा