तेलंगाना में कोविड-19 के 331 नए मामले, तीन लोगों की मौत
By भाषा | Updated: January 13, 2021 11:30 IST2021-01-13T11:30:15+5:302021-01-13T11:30:15+5:30

तेलंगाना में कोविड-19 के 331 नए मामले, तीन लोगों की मौत
हैदराबाद, 13 जनवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 331 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2.90 लाख के पार पहुंच गए। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,571 हो गई।
सरकार की ओर से जारी किए गए बुधवार 12 जनवरी रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 61 नए मामले आए। इसके बाद मेडचल मल्काजगिरि में 28 और करीमनगर में 25 मामले सामने आए।
आंकड़ों के अनुसार राज्य में अभी तक कोविड-19 के कुल 2,90,640 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,84,611 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
उसके अनुसार राज्य में अभी 4,458 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। यहां 73.50 लाख से अधिक नमूनों की अभी तक कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।
आंकड़ों के अनुसार राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.92 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।