लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 2020-21 में 331 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया: आयोग

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल दिल्ली बाल संरक्षण अधिकार आयोग 2020-21 में फैक्टरियों, बेकरी इकाइयों आदि से 331 बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के अभियान में शामिल रहा। आयोग ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

आयोग ने बताया कि इस अवधि से पहले की तीन साल की अवधि के दौरान 202 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया था।

आयोग ने कहा कि इस तरह यह 490 प्रतिशत की वृद्धि है, जिससे दिल्ली में बाल श्रमिकों को मुक्त कराने की इसकी प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

बयान में कहा गया है कि आयोग 2020-21 में 331 बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए चलाये गये अभियान में शामिल रहा।

आयोग ने कहा कि ज्यादातर मामलों में इन बाल श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जाती थी, उन्हें काम के निर्धारित समय से अधिक घंटों तक काम करना पड़ता था और उनके कार्यस्थल पर अस्वच्छ वातावरण था।

आयोग ने कहा कि लोग बाल श्रमिक को मुक्त कराने में मदद कर 10,000 रुपये का नकद इनाम जीत सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल