लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 3,307 नये मामले; अधिकारियों ने स्थिति गंभीर होने को लेकर चेताया

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:23 IST

Open in App

हैदराबाद, 15 अप्रैल तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,307 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3.38 लाख से अधिक हो गयी है । राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को एक बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी ।

बुलेटिन में कहा गया है कि संक्रमण के कारण आठ और लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,788 पर पहुंच गयी है ।

इस बुलेटिन में कहा गया है कि 14 अप्रैल की रात आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 3,38,045 हो गयी है । इसके अनुसार, प्रदेश में 897 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं जिससे प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ कर 3,08,396 हो गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 27,861 है।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 446 मामले आए, उसके बाद मेडचल मलकाजगिरी में 314 और निजामाबाद में 279 मामले सामने आए।

सरकार की ओर से जारी एक अन्य बयान में कहा गया है कि 14 अप्रैल तक प्रदेश में 21.35 लाख से अधिक लोग कोविड रोधी टीके की पहली खुराक जबकि 3.22 लाख से अधिक लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं।

तेलंगाना के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीनिवास राव ने बुधवार रात एक वीडियो संदेश में लोगों को सावधान किया कि अगर मौजूदा स्थिति जारी रहती है और लोग स्वयं से सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो राज्य महाराष्ट्र की तरह अगला कोरोनवायरस हॉटस्पॉट बन जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 मामलों की संख्या में काफी वृद्धि हो रही है। यह स्थिति चार से छह सप्ताह तक जारी रह सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि मौजूदा स्थिति बनी रहती है, तो तेलंगाना महाराष्ट्र (मामलों के संदर्भ में) की तरह हो जाएगा।’’

राव ने कहा कि चूंकि राज्य सरकार कर्फ्यू लगाने या लॉकडाउन की योजना नहीं बना रही है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि स्थिति खराब नहीं है।

लोगों से घर पर भी मास्क पहनने की अपील करते हुए अधिकारी ने कहा कि वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है।

इस बीच, तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की और उन्हें सरकारी अस्पतालों और निजी मेडिकल कॉलेजों में कोविड-19 रोगियों के लिए बिस्तर की क्षमता बढ़ाने और राज्य में किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी