लाइव न्यूज़ :

भारत में सात महीने में पैदा हुआ 33,000 टन कोविड-19 कचरा, महाराष्ट्र रहा सबसे आगे

By भाषा | Updated: January 10, 2021 23:10 IST

Open in App

(गौरव सैनी)

नयी दिल्ली, 10 जनवरी भारत में बीते सात महीने में लगभग 33 हजार टन कोविड-19 जैव चिकित्सा कचरा पैदा हुआ है। इस दौरान महाराष्ट्र में सबसे अधिक 3,587 टन कचरा पैदा हुआ। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

पूरे देश में अक्टूबर में एक महीने में सबसे अधिक 5,500 टन कोविड-19 कचरा पैदा हुआ।

राज्यों के प्रदूषण बोर्ड से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जून 2020 से सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से संबंधित 32,994 टन जैव चिकित्सा कचरा पैदा हुआ है, जिसका 198 सामान्य जैव चिकित्सा कचरा निपटान केन्द्र (सीबीडब्ल्यूटीएफ) द्वारा एकत्रिकरण, शोधन और निपटान किया जा रहा है।

कोविड-19 जैव चिकित्सा कचरे में पीपीई किट, मास्क, जूतों के कवर, दस्ताने, मानव ऊतक, रक्त से दूषित चीजें इत्यादि शामिल हैं।

डाटा के अनुसार महाराष्ट्र में जून के बाद से सात महीने में 5,367 टन कोविड-19 कचरा पैदा हुआ। केरल में (3,300 टन) , गुजरात (3,086 टन) , तमिलनाडु (2,806 टन) , उत्तर प्रदेश (2,502 टन) , दिल्ली (2,471 टन) , पश्चिम बंगाल (2,095 टन) और कर्नाटक में (2,026 टन) कचरा निकला । सीपीसीबी ने मई में कोरोना वायरस से संबंधित जैव चिकित्सा कचरे की निगरानी करने और इलेक्ट्रॉनिक मैनिफ़ेस्ट प्रणाली के माध्यम से डाटा संकलित करने के लिए 'कोविड19बीडब्ल्यूएम' मोबाइल एप्लिकेशन विकसित की थी। इस ऐप के जरिये कोविड-19 कचरे का पता लगाकर उसे एकत्रित करके निपटान का काम किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू