लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में ब्लैक फंगस से अब तक 3,300 लोग संक्रमित, 122 की मौत : राज्य के मंत्री

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:15 IST

Open in App

चेन्नई, छह जुलाई तमिलनाडु में ब्लैक फंगस संक्रमण के अब तक 3,300 मामले सामने आए हैं, जबकि इससे 122 लोगों की मौत हो चुकी है। मेडिकल एवं परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने लोगों से इस रोग के समय पर उपचार के लिए मेडिकल परामर्श लेने की भी अपील की है। इस रोग को म्यूकरोमाइकोसिस नाम से भी जाना जाता है।

मंत्री ने कहा , ‘‘तमिलनाडु में करीब 3,300 लोग ब्लैक फंगस से संक्रमित हो चुके हैं और 122 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।’’

उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के करीब 330 मरीजों को इलाज के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

मंत्री का स्वास्थ्य सचिव डॉ जे राधाकृष्णन के साथ नौ जुलाई को नयी दिल्ली की यात्रा करने के कार्यक्रम है, जहां वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से मिलेंगे। वह तमिलनाडु को टीके का आवंटन बढ़ाने की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा कि वह राज्य में अखिल भारतीय आयुविर्ज्ञान संस्थान के निर्माण कार्य में तेजी लाने की भी मांग करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया