लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 330 नये मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: December 7, 2021 11:54 IST

Open in App

आइजोल, सात दिसंबर मिजोरम में मंगलवार को कोविड-19 के 330 नए मामले दर्ज किए, जो पिछले दिन की तुलना में 238 अधिक है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 1,36,784 हो गए।

राज्य के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में आइजोल जिले के 65 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 508 हो गई।

उसमें कहा गया कि संक्रमण की दैनिक दर सोमवार को 5.89 प्रतिशत से बढ़कर 8.47 प्रतिशत हो गई।

विभिन्न जिलों से नए मामले सामने आए, जिनमें आइजोल में सबसे ज्यादा 142 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद सेरछिप में 49 और लुंगलेई में 29 मामले सामने आए।

बयान में कहा गया है कि मिजोरम में अब 3,120 मरीजों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जबकि 1,33,156 लोग बीमारी से उबर चुके हैं, जिनमें सोमवार को 310 लोगों ने संक्रमण को मात दी।

अब कोविड-19 से उबरने की दर 97.34 प्रतिशत और मृत्यु दर 0.37 प्रतिशत है।

राज्य ने अब तक कोविड​​-19 के लिए 14.50 लाख से अधिक नमूनों की जांच है, जिसमें सोमवार को जांचे गए 3,897 नमूने शामिल हैं।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ लालजावमी के अनुसार, 7.22 लाख लोगों को टीका लगाया गया है, 5.67 लाख से अधिक लोगों को सोमवार तक कोविड-19 टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह