लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर बीडीसी चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण ऐतिहासिक : प्रदेश भाजपा

By भाषा | Updated: October 9, 2019 05:41 IST

भाजपा प्रवक्ता प्रिया सेठी ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के साथ ही अनुसूचित जातियों के लिए भी आबादी के अनुसार बीडीसी सीटें आरक्षित की गई हैं और केवल मोदी सरकार की वजह से यह हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में होने वाले प्रखंड विकास परिषद (बीडीसी) के चुनाव ऐतिहासिक हैंअनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण यहां भी लागू किया गया है।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को कहा कि राज्य में होने वाले प्रखंड विकास परिषद (बीडीसी) के चुनाव ऐतिहासिक हैं क्योंकि अनुच्छेद-370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण यहां भी लागू किया गया है।

भाजपा प्रवक्ता प्रिया सेठी ने कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के साथ ही अनुसूचित जातियों के लिए भी आबादी के अनुसार बीडीसी सीटें आरक्षित की गई हैं और केवल मोदी सरकार की वजह से यह हुआ। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मिला आरक्षण राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया स्वागतयोग्य एवं ऐतिहासिक कदम है।

उल्लेखनीय है कि राज्य की 316 बीडीसी में 310 बीडीसी के लिए 24 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। इनमें 78 महिलाओं के लिए, 48 अनुसूचित जनजातियों के लिए, 21 अनुसूचित जनजातियों की महिलाओं के लिए, 18 अनुसूचित जातियों के लिए और सात अनुसूचित जातियों की महिलाओं लिए आरक्षित है।

इस प्रकार कुल 172 बीडीसी आरक्षित हैं। सेठी ने जम्मू-कश्मीर के पंचों और सरपंचों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने नवंबर 2012 में बीडीसी चुनाव कराने के आदेश दिए लेकिन अंतिम समय में इसे स्थगित कर दिया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया