लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में महिलाओं को 33 प्रतिशत राशन डिपो आवंटित किये जायेगे: उपमुख्यमंत्री चौटाला

By भाषा | Updated: March 8, 2021 21:05 IST

Open in App

चंडीगढ़, आठ मार्च हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को प्रदेश में 33 प्रतिशत राशन डिपो आवंटित करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि राशन कार्डधारकों को मोबाइल डिपो के माध्यम से उनके घर पर राशन उपलब्ध कराया जाएगा और यह प्रक्रिया फरीदाबाद में शुरू हो गई है।

उपमुख्यमंत्री चौटाला के पास खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग का कार्यभार भी हैं।

उन्होंने यहां राज्य विधानसभा में बजट सत्र के दौरान एक विधायक द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि भविष्य में आवंटित सभी राशन डिपो में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी होगी।

राशन डिपो के माध्यम से राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे उपायों पर उन्होंने कहा कि सात जिलों में राशन तौलने के लिए ई-वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं और फरीदाबाद तथा गुड़गांव जिलों में ई-वेंडिंग मशीनों को स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।

चौटाला ने कहा कि 1.22 करोड़ लाभार्थियों, जिन्हें राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, की आधार कार्ड संख्या को केंद्र सरकार की ‘वन-नेशन, वन-राशन’ योजना के तहत जोड़ा गया है।

इस बीच हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने सदन को बताया कि राज्य के आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में खाद्यान्न गोदामों को स्थानांतरित करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा राज्य के विभिन्न शहरों में 111 गोदाम संचालित किये जा रहे हैं और उनकी भंडारण क्षमता 2,205 लाख टन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन