लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 33 नये मामले

By भाषा | Updated: November 16, 2021 12:53 IST

Open in App

पुडुचेरी, 16 नवंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नये मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,28,495 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने मंगलवार को बताया कि पुडुचेरी में सबसे अधिक 16, कराईकल में पांच, यानम में आठ और माहे में चार नए मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 320 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जिनमें से 91 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 229 लोग घरों में पृथक-वास में हैं। पिछले 24 घंटे में 18 और मरीजों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,309 हो गई। इस अवधि में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 1,866 है।

उन्होंने बताया कि पुडुचेरी में अभी तक करीब 19.55 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.40 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.30 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि अभी तक कुल 11,60,364 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है, जिनमें से 7,33,705 लोगों को पहली खुराक और 4,26,659 लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos