लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 33 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: October 2, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 33 नए मामले आए और संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने संक्रमण के कारण पांच लोगों की मौत हुई। इनमें से सात सितंबर, 16 सितंबर और 17 सितंबर को एक-एक मरीज की मौत हुई, वहीं 28 सितंबर को दो मरीजों की मौत के मामले आए। दिल्ली में संक्रमण से अब तक 25,088 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 14,38,933 हो गई है जिनमें से 14.13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। एक दिन पहले कुल 68,362 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 47,870 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से और 20,492 नमूनों की जांच एंटीजन विधि से की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 32 मामले आए थे और संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत दर्ज की गई थी। जबकि, बृहस्पतिवार को 47 मामले आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos