लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 33 नए मामले, एक की मौत

By भाषा | Updated: September 7, 2021 00:17 IST

Open in App

रायपुर, छह सितंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 33 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में कुल मामले 10,04,668 हो गए हैं।

राज्य में सोमवार को 18 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 28 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 33 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले से दो, दुर्ग से एक, बालोद से एक, बलौदाबाजार से पांच, महासमुंद से एक, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से एक, रायगढ़ से चार, कोरबा से पांच, जांजगीर-चांपा से तीन, सरगुजा से एक, कोरिया से दो, बलरामपुर से एक, जशपुर से एक, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से एक और कांकेर से एक मामला सामने आया है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,04,668 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,90,757 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 354 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,557 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,888 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान