लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में 33 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: November 23, 2020 21:14 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 नवंबर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के कुल 33 सदस्यों ने सोमवार को भद्राद्री कोठागुडम जिले में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 33 मिलिशिया सदस्यों और चेरला मंडल के बट्टिनापल्ली और किश्तारामपाडु गाँव के भाकपा (माओवादी) की ग्रामीण समिति के सदस्यों ने पुलिस और सीआरपीएफ की मौजूदगी में आत्म समर्पण कर दिया।

भद्राद्री कोठागुडम के जिला पुलिस अधीक्षक सुनील दत्त ने कहा कि इनमें से आठ सदस्य पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के हैं, जो पिछले दो वर्षों से माओवादी पार्टी के लिए काम कर रहे थे और उनमें से कुछ सड़कों पर विस्फोट करने, बारूदी सुरंग बिछाने और सड़क निर्माण कार्य में उपयोग किए जाने वाले यांत्रिक वाहनों को जलाने में कथित रूप से शामिल थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस के निरंतर प्रयास और बेहतर जीवन जीने तथा समाज के मुख्यधारा में शामिल होने की अपनी इच्छा की वजह से उन्होंने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया।

एसपी ने माओवादी पार्टी के सभी सदस्यों और उनके नेताओं से अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने और आम जनता और विकास के हित में समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां