लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस इंजेक्शन के वितरण के लिए 33 अस्पतालों को अधिसूचित किया गया: उच्च न्यायालय से गुजरात सरकार

By भाषा | Updated: June 14, 2021 18:26 IST

Open in App

अहमदाबाद, 14 जून गुजरात सरकार ने सोमवार को उच्च न्यायालय को बताया कि उसने 33 जिलों में हर एक अस्पताल को म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की आपूर्ति सरकारी, निकाय और निजी अस्पतालों को जरूरत के हिसाब से करने के लिए अधिसूचित किया है।

राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय से कहा कि उसे केंद्र सरकार से एक अप्रैल से 13 जून के बीच दवा की 54,411 शीशियां मिली हैं और इसमें से 37,494 शीशियां वितरित कर दी गई हैं जबकि गुजरात आयुर्विज्ञान सेवा निगम लिमिटिड के पास 16,917 शीशियां हैं।

स्वास्थ्य विभाग में अवर सचिव अतुल पटेल की ओर से दायर हलफनामे में सोमवार को राज्य सरकार ने कहा कि लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन के वितरण के संबंध में अदालत द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं को दूर करने के लिए10 जून को एक जीआर (सरकारी आदेश) जारी किया गया था।

हलफनामे में कहा गया है कि 33 अस्पतालों को अधिसूचित किया गया है और उनमें से प्रत्येक अस्पताल में विशेषज्ञों की जिला स्तर की समिति होगी जो म्यूकरमाइकोसिस से पीड़ित रोगियों का इलाज करने वाले अस्पतालों को इंजेक्शन के वितरण पर निर्णय लेगी।

हलनामे के मुताबिक, अगर निजी अस्पताल को इस इंजेक्शन की जरूरत है तो उसे मरीज और डॉक्टर का विवरण समिति को देना होगा और जिला स्तरीय समिति द्वारा मामले का परीक्षण करने के बाद इंजेक्शन की आपूर्ति की जाएगी।

शपथपत्र के मुताबिक, इंजेक्शन के इस्तेमाल का विवरण राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा और उप निदेशक (चिकित्सा शिक्षा) को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी और न्यायमूर्ति भार्गव डी कारिया ने इंजेक्शन के वितरण पर पहले जारी अधिसूचना को ‘अस्पष्ट और दोषपूर्ण’ बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह