लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में 32वे "हुनर हाट" का आयोजन शुक्रवार से

By भाषा | Updated: November 11, 2021 13:13 IST

Open in App

लखनऊ (उप्र), 11 नवंबर देशभर के दस्तकारों, शिल्पकारों की परंपरागत-पुश्तैनी कला को प्रोत्साहित करने के प्रामाणिक मंच 'हुनर हाट' का उद्घाटन 12 नवंबर को लखनऊ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया द्वारा किया जायेगा।

अवध विहार योजना ग्राउंड, लखनऊ में 'हुनर हाट' में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि 12 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस 32वे 'हुनर हाट' के उद्घाटन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और अन्य मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे।

सरकारी बयान के मुताबिक, इस 'हुनर हाट' में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, नगालैंड, मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल सहित 30 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 600 दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर हिस्सा ले रहे हैं।

बयान के मुताबिक, लखनऊ हुनर हाट में कारीगर अपने साथ लकड़ी, बांस, शीशे, कपड़े, कागज और मिट्टी आदि के शानदार उत्पाद लेकर आये हैं। इसके अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों के पारम्परिक पकवान भी उपलब्ध हैं।

नकवी ने बताया कि हुनर हाट में विश्वकर्मा वाटिका के अलावा सर्कस का भी प्रदर्शन होगा। हुनर हाट में देश के जाने-माने कलाकार प्रतिदिन सांयकाल विभिन्न सांस्कृतिक, गीत-संगीत के कार्यक्रम पेश करेंगे।

उन्होंने बताया कि पिछले 6 वर्षों में हुनर हाट के माध्यम से छह लाख 75 हजार से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?