लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,282 नए मामले

By भाषा | Updated: January 3, 2021 21:50 IST

Open in App

मुंबई, तीन जनवरी महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,282 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,42,136 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि इसी अवधि में इस महामारी से 35 और रोगियों की मौत होने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 49,666 हो गई है।

विभाग ने एक बयान में बताया कि 2,064 और लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 18,36,999 हो गई है।

राज्य में फिलहाल 54,317 रोगियों का इलाज चल रहा है।

वहीं मुंबई में संक्रमण के 581 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,95,241 हो गई। वहीं संक्रमण के कारण तीन और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,135 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस