लाइव न्यूज़ :

कोविड के कारण केंद्रीय व जवाहर नवोदय विद्यालयों के 327 कर्मचारियों की मृत्यु हुई : सरकार

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर सरकार ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कुल 327 शिक्षण तथा गैर-शिक्षण कर्मियों की कोविड-19 के कारण मौत हो गयी। लेकिन उनमें से किसी भी शिक्षक की मौत कोविड ड्यूटी के दौरान नहीं हुई।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपलब्घ आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 327 शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की कोविड-19 के कारण मृत्यु हुयी। उन्होंने कहा कि इनमें से किसी भी शिक्षक की मृत्यु कोविड ड्यूटी के दौरान नहीं हुयी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा संविधान की समवर्ती सूची का विषय है और केंद्र सरकार के स्वामित्व वाले व वित्तपोषित स्कूलों को छोड़कर, अन्‍य सभी स्कूल राज्य सरकारों के क्षेत्राधिकार के तहत आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह