लाइव न्यूज़ :

लंदन में फंसे 326 यात्री एयर इंडिया विमान से बेंगलुरु पहुंचे, 14 दिन तक पृथक वास में रहने का आदेश

By भाषा | Updated: May 11, 2020 13:23 IST

दूसरे देशों में फंसे 326 प्रवासियों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि सभी 326 यात्रियों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए। इसके बाद उनके द्वारा चुने गए होटलों में उन्हें भेज दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोनो वायरस महामारी की वजह से लंदन में फंसे 326 लोगों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान सोमवार तड़के कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। कोरोना योद्धाओं ने यात्रियों को चिह्नित पृथक-वास केंद्रों में भेजे जाने से पहले उनके स्वास्थ्य की जांच की।

बेंगलुरु: कोरोनो वायरस महामारी की वजह से लंदन में फंसे 326 लोगों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान सोमवार तड़के कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। एयर इंडिया का विमान तड़के चार बजकर 45 मिनट पर हवाईअड्डे पर पहुंच गया। कोरोना योद्धाओं ने यात्रियों को चिह्नित पृथक-वास केंद्रों में भेजे जाने से पहले उनके स्वास्थ्य की जांच की। कर्नाटक सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी 326 यात्रियों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए। इसके बाद उनके द्वारा चुने गए होटलों में उन्हें भेज दिया गया।

राज्य प्रशासन ने कुछ रिजॉर्ट और होटलों को पृथक वास केंद्र बनाया है, जिसका इस्तेमाल खास तौर पर विदेश से लाए गए यात्रियों के लिए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दूसरे राज्यों और विदेश से आ रहे लोगों को 14 दिन तक पृथक वास में रहने और कोविड-19 जांच के बाद ही लोगों से मिलने दिया जाएगा।

प्राथमिक जांच से गुजरने के शीघ्र बाद यात्रियों को बीएमटीसी की एक बस से पृथक केंद्रों में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग पांच सितारा होटल में रूकना चाहते हैं, उसका खर्चा उन्हें खुद ही वहन करना होगा। स्वास्थ्यकर्मियों ने पृथकवास में रहने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त एहतियात बरतना शुरू किया है।

उन्होंने लोगों से कर्नाटक सरकार द्वारा क्वारंटीन में निगरानी के लिए तैयार क्वारंटीन वॉच एप डाउनलोड करने के लिए कहा है ताकि वह वह नियम का उल्लंघन न कर सकें। यह एप व्यक्ति के स्थान की जानकारी रखेगा और पृथक वास में रह रहे लोगों के लिए रात तक प्रत्येक घंटे सेल्फी लेकर सरकार के पास भेजना अनिवार्य है। पृथक-वास नियम का उल्लंघन करने वाले लोगों को सजा का सामना करना पड़ेगा। 

टॅग्स :एयर इंडियाअमेरिकाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया