लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 326 नए मामले, कुल संख्या 1,13,948 हुई

By भाषा | Updated: June 17, 2021 15:25 IST

Open in App

पुडुचेरी, 17 जून केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 326 नए मामले आए, जिससे क्षेत्र में कोविड-19 महामारी के कुल मामले बढ़कर 1,13,948 हो गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम सभी चार क्षेत्रों में 9,106 नमूनों की जांच में 326 मामलों का पता चला, जबकि संक्रमण दर 3.58 प्रतिशत रही। नए मामलों में से 280 पुडुचेरी क्षेत्र से सामने आए हैं, उसके बाद कराईकल में 30, यनम में 10 और माहे में छह मामले आए।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि आठ और लोगों ने वायरस के संक्रमण से दम तोड़ दिया, जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,710 हो गई। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 480 रोगी इस महामारी से उबरे और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,905 हो गई। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,333 है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि अब तक 11,99,383 नमूनों की जांच की गई है। निदेशक ने बताया कि मृत्यु और ठीक होने की दर क्रमशः 1.50 प्रतिशत और 94.70 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 36,702 स्वास्थ्य कर्मियों और 22,712 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। राज्य में अब तक कुल 2,37,541 लोगों को टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह