कोविड-19 के कर्नाटक में 326 और तेलंगाना में 122 नए मामले

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:35 IST2021-10-17T19:35:00+5:302021-10-17T19:35:00+5:30

326 new cases of Kovid-19 in Karnataka and 122 in Telangana | कोविड-19 के कर्नाटक में 326 और तेलंगाना में 122 नए मामले

कोविड-19 के कर्नाटक में 326 और तेलंगाना में 122 नए मामले

बेंगलुरु/ हैदराबाद, 17 अक्टूबर कोविड-19 के कर्नाटक में 326 और तेलंगाना में 122 नए मामले सामने आए हैं। राज्य सरकारों की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

कर्नाटक में संक्रमण के 326 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 29,83,459 हो गई। वहीं चार और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 37,941 हो गई। वहीं 380 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,36,039 हो गई।

राज्य में अब 9,450 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा 173 मामले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से सामने आए हैं।

तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 122 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6.68 लाख और मृतकों की संख्या बढ़कर 3,938 हो गई।

राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार यहां 3,924 मरीजों का उपचार चल रहा है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम क्षेत्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा 55 मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 6,61,093 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 326 new cases of Kovid-19 in Karnataka and 122 in Telangana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे