झारखंड में कोविड-19 के 326 नए मामले

By भाषा | Updated: November 2, 2020 22:30 IST2020-11-02T22:30:05+5:302020-11-02T22:30:05+5:30

326 new cases of Kovid-19 in Jharkhand | झारखंड में कोविड-19 के 326 नए मामले

झारखंड में कोविड-19 के 326 नए मामले

रांची, दो नवंबर झारखंड में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 326 नये मामले सामने आने संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,02,087 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 885 हो गयी है।

राज्य के कुल 1,02,087 संक्रमितों में से 95,973 ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 5229 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

राज्य में सोमवार को सिर्फ एक संक्रमित की मृत्यु हुई। व्यक्ति सिमडेगा का रहने वाला था।

राज्य में कुल 28165 नमूनों की जांच की गयी। रांची में 95, बोकारो में 47 और धनबाद में 42 तथा पूर्वी सिंहभूम में संक्रमण 22 नये मामले आए हैं।

Web Title: 326 new cases of Kovid-19 in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे