लाइव न्यूज़ :

पंजाब में झुग्गियों में रहने वाले 3,245 परिवारों को मालिकाना हक दिया जाएगा

By भाषा | Updated: April 12, 2021 22:56 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 अप्रैल पंजाब सरकार की बसेरा योजना के तहत तीन जिलों में 3,245 झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को मालिकाना हक देने का मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को आदेश दिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री झुग्गी विकास कार्यक्रम- बसेरा के तहत अधिकार प्राप्त समिति की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंह ने संबद्ध विभाग को राज्य में अधिकतम संख्या में झुग्गी वासियों को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाने और मालिकाना हक देने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत अब तक विभिन्न जिलों में हुई प्रगति की भी समीक्षा की।

सरकारी बयान के मुताबिक ये झुग्गियां फरीदकोट, संगरूर और फजिल्का जिलों में हैं।

सिंह को बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि 20 जिलों में 21,421 परिवारों वाली 186 झुग्गियों की पहचान की गई है। इन परिवारों की सत्यापन प्रक्रिया चल रही है।

बयान के मुताबिक उन्हें बताया गया कि 25,000 परिवारों का सत्यापन अगले दो महीने में पूरा जाएगा।

बयान में कहा गया है कि 40,000 परिवारों का सत्यापन सितंबर तक करने का फैसला किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस साल जनवरी में बसेरा योजना की शुरूआत की थी, जिसका लक्ष्य झुग्गी वासियों का अपना घर होने के सपने को साकार करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच