लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 324 नए मामले, तीन और की मौत

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:31 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22जनवरी कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 324 नए मामले सामने आने से राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 9,34,576 हो गई है जबकि तीन और कोविड-19 मरीजों की मौत होने से महामारी में जान गंवाने वालों की सख्ंया 12,190 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में टीकाकरण के बाद गंभीर दुष्प्रभाव (एसएईएफआई) के दो मामले आए हैं जिससे राज्य में ऐसे मामलों की संख्या नौ हो गई है।

हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारियों ने दुष्प्रभाव की गंभीरता की जानकारी नहीं दी है।

टीकाकरण अभियान के बारे में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन के लिए टीकाकरण की लक्षित संख्या प्राप्त हो गई है लेकिन 81,519 लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य के मुकाबले 42,425 लोगों ने ही टीका लगवाया है जो 52 प्रतिशत है।

बुलेटिन के मुताबिक अब तक 1,77,022 लोगों का टीकाकरण हुआ है जबकि 3,18,33 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, इस प्रकार अब तक लक्ष्य के मुकाबले 56 प्रतिशत ही टीकाकरण हुआ है।

विभाग ने बताया कि शुक्रवार को 92,581 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई जिनमें से 85,347 नमूनों की जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से की गई।

बुलेटिन के मुताबिक आज 890 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

विभाग ने बताया कि अब तक राज्य में 6,985 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें 165 मरीज आईसयू में भर्ती हैं।

बुलेटिन के मुताबिक बेंगलुरु शहर में अकेले 160 नए मामले आए हैं जबकि दो लोगों की मौत हुई है।

बेंगलुरु के अलावा किसी भी शहर में 20 नए मामले भी नहीं आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!