लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 3,222 नये मामले, 46 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:44 IST

Open in App

भुवनेश्वर, दो जुलाई ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 3,222 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,16,109 हो गयी जबकि 46 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 4,109 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खुर्दा जिले में कोविड-19 के सर्वाधिक नौ मरीजों की मौत हुई। पुरी, सुंदरगढ़ और नयागढ़ में चार-चार मरीजों की मौत हुई। इसके बाद कटक, ढेंकनाल, गंजम, केन्द्रपाड़ा और संबलपुर में संक्रमण के कारण तीन-तीन मरीजों की मौत हुई। संक्रमण के नये मामलों में 1,838 मामले पृथकवास केन्द्रों से सामने आए जबकि शेष 1,384 मामले स्थानीय संपर्क के जरिए आए।

कटक जिले में सबसे अधिक 619 नये मामले दर्ज किए गए, इसके बाद खुर्दा में 422 और जगतसिंहपुर में संक्रमण के 212 नये मामले सामने आए। ओडिशा में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,950 हो गयी है।

ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3,457 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 8,80,997 हो गयी। अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा को पिछले दो दिनों के दौरान कोविशील्ड टीके की 10 लाख खुराक मिली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया