लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश में कोविड-19 के 321 नए मामले, छह मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:15 IST

Open in App

लखनऊ, 21 जनवरी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 321 नए मामले आए तथा छह और मरीजों की मौत हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित छह और लोगों की मौत हो गयी। प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8597 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के 321 नए मामले आए तथा इसी दौरान 345 मरीज ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा 63 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा वाराणसी में 19 और मेरठ में 16 नए मामले सामने आए हैं।

कुमार ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 7717 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अब तक प्रदेश में कुल 5,97,823 लोग कोरोना से संक्रिमत हुए हैं, जिनमें से 5,81,509 लोग ठीक हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 1,39,000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक कोविड-19 के दो करोड़ 66 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी