लाइव न्यूज़ :

देश के पहले ‘टॉयलेट कॉलेज’ से पास हुए 3,200 स्वच्छताकर्मी, नौकरी भी मिली, हर दिन 3 घंटे की क्लास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2019 20:37 IST

महाराष्ट्र में औरंगाबाद स्थित ‘हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज’ स्वच्छता कर्मियों को उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने और उन्हें कार्य संबंधी खतरों के प्रति जागरूक बनाने में सहायता कर रहा है। अगस्त 2018 में स्थापित यह कॉलेज ब्रिटिश कंपनी रेकिट बेनकाइजर द्वारा संचालित है।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने एक बयान में कहा कि अब तक कॉलेज ने 3,200 स्वच्छता कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है।प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों को राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के संगठनों और कंपनियों में रोजगार मिला है।

पिछले एक साल में करीब 3,200 स्वच्छता कर्मियों को देश के प्रथम ‘टॉयलेट कॉलेज’ कहे जाने वाले संस्थान में प्रशिक्षित किया गया है। उन्हें प्रशिक्षण के बाद निजी क्षेत्र की पहल पर रोजगार भी मिला है।

महाराष्ट्र में औरंगाबाद स्थित ‘हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज’ स्वच्छता कर्मियों को उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने और उन्हें कार्य संबंधी खतरों के प्रति जागरूक बनाने में सहायता कर रहा है। अगस्त 2018 में स्थापित यह कॉलेज ब्रिटिश कंपनी रेकिट बेनकाइजर द्वारा संचालित है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अब तक कॉलेज ने 3,200 स्वच्छता कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया है और उन सभी को रोजगार पाने में मदद दी है। प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों को राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के संगठनों और कंपनियों में रोजगार मिला है।

हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज में 25-30 कर्मियों की संख्या वाले प्रत्येक बैच की प्रतिदिन तीन घंटे कक्षा लगती है। कंपनी ने बताया कि महिलाओं के लिए दोपहर 1-4 बजे तक और पुरुषों के लिए सांयकाल 4-7 बजे तक कक्षा लगती है।

कंपनी ने यह भी बताया कि प्रशिक्षित स्वच्छता कर्मचारी अपने क्षेत्र में बेहतर ज्ञान और कौशल से युक्त हैं और वे अपने समुदाय में जाकर हजारों अन्य स्वच्छता कर्मियों और उनके परिवारों को भी प्रशिक्षित कर सकेंगे। 

टॅग्स :गाँधी जयंतीमहात्मा गाँधीमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी