मिजोरम में कोविड-19 के 320 नए मामले

By भाषा | Updated: December 9, 2021 12:52 IST2021-12-09T12:52:20+5:302021-12-09T12:52:20+5:30

320 new cases of Kovid-19 in Mizoram | मिजोरम में कोविड-19 के 320 नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 320 नए मामले

आइजोल, नौ दिसंबर मिजोरम में कोविड-19 के 320 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,37,377 हो गई। वहीं, एक और मरीज की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 509 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सैतुल जिले में 99 वर्षीय एक महिला की संक्रमण से मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मिजोरम में अभी 3,049 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। बुधवार को 309 और मरीजों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,33,819 हो गई है। राज्य में अभी तक 14.56 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल लालजावमी ने बताया कि अभी तक 7.23 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 320 new cases of Kovid-19 in Mizoram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे