लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 320 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 19:01 IST

Open in App

अमरावती, सात नवंबर आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 320 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,68,241 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी।

बुलेटिन में कहा गया है कि महामारी से पांच और रोगियों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,397 हो गयी।

बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण के नए मामलों में चित्तूर जिले में सर्वाधिक 67 नए मामले सामने आए। इसके बाद कृष्णा जिले में 41, पश्चिम गोदावरी में 39, विशाखापत्तनम में 36, गुंटूर में 32 जबकि पूर्वी गोदावरी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 31 नए मामले दर्ज किए गए।

बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 425 रोगी संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 20,50,386 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 3,458 हो गई है। आंध्र प्रदेश में संक्रमण के नए मामलों में लगातार गिरावट जारी है।

गुंटूर जिले में दो, कृष्णा, प्रकाशम और विशाखापत्तनम में कोविड-19 के कारण एक-एक मरीज की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू