लाइव न्यूज़ :

महामारी की दूसरी लहर में उत्तर प्रदेश के 32 चिकित्सकों की संक्रमण के कारण मौत : आईएमए

By भाषा | Updated: May 18, 2021 14:19 IST

Open in App

लखनऊ, 18 मई उत्तर प्रदेश इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में अब तक राज्य के 32 चिकित्सकों की महामारी के कारण मौत हो चुकी है। संक्रमण की पहली लहर में प्रदेश के 54 चिकित्सकों की मौत हो गई थी।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उप्र के कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. अशोक राय ने मंगलवार को 'भाषा' को बताया कि ''रविवार तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले उत्तर प्रदेश के डॉक्टरों में सीतापुर के आनंद टंडन, गोंडा के एपी मिश्रा, बाराबंकी के राघवेंद्र सिंह, गोरखपुर के अखिलेश पासवान, लखनऊ की अल्पना झा, रामपुर के मो अशरफ अली, सहारनपुर की स्वाति सिंह और संजीव शाक्य, ललितपुर के वीपी इटालिया, अमेठी की लक्ष्मी साहू, लखनऊ के सेवानिवृत्त चिकित्सक के पी दुबे, बहराइच के अनीश पाल, फिरोजाबाद के प्रदीप कुमार, संतकबीर नगर के वीके सिंह, लखनऊ के राम कृष्णा और सेवानिवृत्त चिकित्सक राकेश शमशेरी, जालौन के एम आई सिद्दीकी शामिल हैं।''

उन्होंने बताया कि महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण से जान गंवाने वाले डॉक्टरों में आगरा के आर एस कटियार, संजीव वार्ष्णेय, सहारनपुर के ब्रजलाल गुप्ता, हरदोई की सविता चौबे, बिजनौर के युवराज गर्ग, प्रयागराज के भारत अरोरा, गाजियाबाद के अनमोल त्यागी, विवेक अरोरा, शेखर अग्रवाल और मनोज भाटी, मुजफ्फरनगर के राजीव शर्मा, सुल्तानपुर के एम जे शर्मा, आजमगढ. के केएन सिंह, आगरा के एसपी भारद्वाज, लखनऊ के एपी दुबे और लखीमपुर की श्यामा गुप्ता शामिल है ।

उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के इलाज के दौरान संक्रमित हुये थे, जबकि कुछ वरिष्ठ डॉक्टर अपने घर पर संक्रमण की चपेट में आये थे।

डॉ. राय के मुताबिक अखिल भारतीय स्तर पर अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में अब तक कुल 244 चिकित्सकों (उप्र के चिकित्सकों सहित) की मौत हो चुकी है लेकिन इसके बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos