लाइव न्यूज़ :

साइबर ठगी करने वाले 32 लोग गिरफ्तार, ग्रेटर नोएडा में चला रहे थे फर्जी कॉल सेंटर

By भाषा | Updated: August 5, 2021 14:35 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), पांच अगस्त साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह के 32 लोगों को थाना बिसरख पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने अनेक अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उनके पास से 55 कंप्यूटर, सीपीयू, लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय अंकुर अग्रवाल ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना बिसरख पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है और परविंदर, साकेत, अमित सहित 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इन लोगों ने अमेरिका में रहने वाले लोगों के साथ साइबर ठगी की है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि यह गिरोह हैकर से मिले नंबरों पर कॉल करके स्वयं को माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल आदि नामी कंपनियों के कर्मचारी बताते थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने हजारों अमेरिकी लोगों से करोड़ों रूपये की ठगी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग