लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 32 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: July 31, 2021 17:49 IST

Open in App

लखनऊ, 31 जुलाई उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 32 नये मामले सामने आये । प्रदेश में संक्रमण से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है। सरकार की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्‍य में कोविड-19 के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई और इस अवधि में 32 नये मामले सामने आये हैं ।

आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक कोविड-19 से 22,756 मरीजों की मौत हो चुकी है और 32 नये मामले सामने आने के बाद अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17,08,441 हो गया है।

बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में, राज्य में कोविड-19 के 48 रोगियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक 16,84,973 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्त हो गये हैं ।

इसमें कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 712 है और पिछले 24 घंटों में राज्य में 2.51 लाख से अधिक कोरोना नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक 6.55 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल