लाइव न्यूज़ :

गोवा में कोविड-19 के 32 व जम्मू-कश्मीर में 165 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:14 IST

Open in App

पणजी/श्रीनगर, 10 नवंबर गोवा में कम से कम 32 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जबकि बुधवार को एक मरीज की मौत हो गयी। वहीं, जम्मू और कश्मीर में बुधवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 165 नए मामले सामने आए।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तटीय राज्य में महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 1,78,399 हो गयी है, जिसमें से 3,371 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 22 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,74,734 हो गयी है और राज्य में 294 मरीज कोविड-19 के उपचाराधीन हैं।

गोवा में कोविड-19 के आंकड़ें इस प्रकार हैं : संक्रमण के मामले 1,78,399, नए मामले 32, मृतकों की संख्या 3,371, संक्रमण मुक्त लोगों की संख्या 1,74,734, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 294, जांच किए गए नमूनों की संख्या 14,95,561 है।

वही, जम्मू और कश्मीर में बुधवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 165 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 333490 हो गई जबकि तीन और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 4448 पर पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के नए मामलों में से 18 जम्मू मंडल जबकि 147 कश्मीर मंडल के हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में फिलहाल 1230 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 327812 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह