त्रिपुरा में कोविड-19 के 32 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 32,674 हुई

By भाषा | Updated: November 29, 2020 19:28 IST2020-11-29T19:28:23+5:302020-11-29T19:28:23+5:30

32 new cases of Kovid-19 in Tripura, 32,674 total infected | त्रिपुरा में कोविड-19 के 32 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 32,674 हुई

त्रिपुरा में कोविड-19 के 32 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 32,674 हुई

अगरतला, 29 नवंबर त्रिपुरा में रविवार को कोविड-19 के 32 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32,674 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 367 बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी त्रिपुरा जिले में अब तक संक्रमण से 185 लोगों की मौत हो चुकी है। अगरतला भी इसी जिले का हिस्सा है।

त्रिपुरा में 652 लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक 31,632 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 23 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 32 new cases of Kovid-19 in Tripura, 32,674 total infected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे