लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोविड-19 के 32 नए मामले, छह और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 5, 2021 23:19 IST

Open in App

भोपाल, पांच जुलाई मध्यप्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 32 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,90,015 हो गयी। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से प्रदेश में छह और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 9,015 हो गयी है।

अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 38 जिलों में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश के 14 जिलों में वर्तमान में कोविड-19 का एक भी मरीज नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के छह नए मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में सात नये मामले आये। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,90,015 संक्रमितों में से अब तक 7,80,534 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 466 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को कोविड-19 के 39 रोगी स्वस्थ हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos