लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 32 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: November 28, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 32 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

संक्रमण दर 0.06 फीसदी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। अक्टूबर में चार लोगों की मौत हुई जबकि सितंबर में पांच लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,40,866 हो गई। बीमारी से अब तक 14.15 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मृतकों की कुल संख्या 25,097 है।

दिल्ली में निरुद्ध क्षेत्र की संख्या 108 है और फिलहाल 288 मरीजों का उपचार चल रहा है। शनिवार को यहां 27 नए मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को 23 मामले सामने आए थे जबकि बृहस्पतिवार को 30 मामले सामने आए थे।

रविवार को दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप 'ओमीक्रोन' से प्रभावित देशों से भारत आने वाली उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है, ‘‘हमारे देश ने पिछले डेढ़ साल में कोरोना वायरस के खिलाफ मुश्किल लड़ाई लड़ी है। काफी कठिनाइयों के बाद और हमारे लाखों कोविड योद्धाओं की नि:स्वार्थ सेवा के कारण हमारा देश कोरोना वायरस से उबर पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos