लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड-19 से 32 और लोगों की मौत, संक्रमण के 229 नए मामले

By भाषा | Updated: June 24, 2021 18:25 IST

Open in App

लखनऊ, 24 जून उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 32 और लोगों की मौत हो गई तथा संक्रमण के 229 नए मामले सामने आए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 32 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 22,368 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 229 नए मामले सामने आए और राज्य में अब तक संक्रमण की चपेट में आए कुल लोगों की संख्या 17,05,012 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 308 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में इस वक्त 3,552 कोविड मरीज उपचाराधीन हैं और लोगों के ठीक होने की दर 98.5 प्रतिशत हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 2,38,000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक पांच करोड़ 62 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में जून माह में एक करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने का लक्ष्य पिछले शुक्रवार को ही हासिल कर लिया गया था। राज्य में अब तक दो करोड़ 38 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक और 41 लाख लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं