लाइव न्यूज़ :

उर्वरक के 32 अतिरिक्त रैक 30 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश पहुंचेगे : मुख्यमंत्री चौहान

By भाषा | Updated: October 28, 2021 22:43 IST

Open in App

भोपाल, 28 अक्टूबर मध्य प्रदेश में उर्वरक की कमी को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे उर्वरक की चिंता ना करें क्योंकि 30 अक्टूबर तक राज्य में उसके 32 अतिरिक्त रैक पहुंच जाएंगे।

प्रदेश के एक जनसंपर्क अधिकारी ने मुख्यमंत्री चौहान के हवाले से बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘प्रदेश की आवश्यकता के अनुसार डी.ए.पी., यूरिया, एन.पी.के. की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी, किसान भाई परेशान न हों। खाद की कमी की मानसिकता छोड़ें, चिंता न करें, समय-समय पर आवश्यक मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश के विभिन्न स्थान पर 32 अतिरिक्त रैक 30 अक्टूबर तक पहुँचेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में खाद की स्थिति की समीक्षा की।

चौहान ने कहा कि सरकार ने केंद्र के साथ नवंबर से उर्वरक आपूर्ति के मुद्दे पर चर्चा की है और राज्य को उसके आवश्यकतानुसार उर्वरक जरूर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर तक किसानों ने 3.48 लाख मीट्रिक टन यूरिया उठाया था जबकि इस साल 3.18 लाख मीट्रिक टन यूरिया उठा चुके हैं। यूरिया की शेष मात्रा भी इसी माह के अंत तक उपलब्ध करा दी जाएगी।

चौहान ने बताया कि एनपीके भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं उन्होंने किसानों से जरुरत पड़ने पर एपीके और सुपर फॉस्फेट का उपयोग करने की भी अपील की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिलों में किसी भी स्थिति में खाद की कालाबाजारी न हो तथा न्यायपूर्ण वितरण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके बाद चौहान ने प्रदेश में खाद की आपूर्ति के संबंध में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया से फोन पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो