लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 3198 नए मामले, 31 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 15, 2021 22:44 IST

Open in App

रांची, 15 अप्रैल झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 31 और लोगों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 1292 तक पहुंच गयी जबकि संक्रमण के 3198 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 147792 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 147792 संक्रमितों में से 127976 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 18524 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 1292 अन्य की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कुल 36756 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 3198 संक्रमित पाये गये।

पिछले 24 घंटों में जहां रांची में 1273 नये लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये, वहीं पूर्वी सिंहभूम में 368, धनबाद में 160, बोकारो में 130 एवं हजारीबाग में 127 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में जहां सात लोगों की मौत हो गयी, वहीं पूर्वी सिंहभूम में नौ लोगों की मौत हो गयी। इसके अलावा धनबाद में पांच, बोकारो, कोडरमा एवं दुमका में दो-दो, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ तथा सिमडेगा में एक-एक कोविड संक्रमितों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे