लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 317 नए मामले

By भाषा | Updated: May 26, 2021 11:49 IST

Open in App

आइजोल, 26 मई मिजोरम में कोविड-19 के 317 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,937 हो गई। नए मामलों में 60 बच्चे भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नए 317 मामलों में से आइजोल में 258 और लॉन्गतलाई में 26 नए मामले सामने आए।

उन्होंने बताया कि इनमें से 16 ने हाल ही में यात्रा की थी और 283 संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आने के बाद संक्रमित हुए। अन्य 18 लोग कैसे संक्रमित हुए, इसका पता लगाया जा रहा है।

इनमें से 95 में लक्षण दिखे थे और अन्य 222 में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 2,743 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 8,160 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, संक्रमण से अभी तक 34 लोगों की मौत हुई है।

मिजोरम में अभी तक कुल 3.75 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजावमी ने बताया कि राज्य में सोमवार तक 2.49 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक और 52,039 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं