कर्नाटक में कोविड-19 के 317 नये मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:22 IST2021-12-15T20:22:15+5:302021-12-15T20:22:15+5:30

317 new cases of Kovid-19 in Karnataka, two patients died | कर्नाटक में कोविड-19 के 317 नये मामले, दो मरीजों की मौत

कर्नाटक में कोविड-19 के 317 नये मामले, दो मरीजों की मौत

बेंगलुरु, 15 दिसंबर कर्नाटक में बुधवार को कोविड-19 के 317 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 30,01,251 हो गए जबकि दो मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 38,277 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसके अलावा, 301 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिसके बाद राज्य में अब तक इस बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या 29,55,766 हो गई। राज्य में फिलहाल 7,179 मरीजों का इस बीमारी के लिए इलाज चल रहा है।

विभाग के अनुसार आज संक्रमण दर 0.26 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 0.63 प्रतिशत रही। आज जिन दो मरीजों की मौत हुई वे बेंगलुरु शहरी क्षेत्र के थे।

राज्य में अब तक कुल 5,48,47,017 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 1,19,845 की जांच बुधवार को की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 317 new cases of Kovid-19 in Karnataka, two patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे