लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 316 नए मामले सामने आए, 41 और मौतें हुईं

By भाषा | Updated: June 8, 2021 18:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 0.44 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ कोविड​​-19 के 316 नए मामले सामने आए और 41 मौतें हुईं। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या और संक्रमण दर में सोमवार के आंकड़ों से थोड़ी वृद्धि देखी गई।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर होने के बाद दिल्ली सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें मॉल के साथ ही सोमवार से सम-विषम आधार पर बाजारों को खोलने की अनुमति दी गई। दिल्ली मेट्रो ने भी 50 फीसदी क्षमता के साथ परिचालन शुरू किया।

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में कल कोविड​​-19 संक्रमण के 231 मामले आए थे, जो दो मार्च के बाद से सबसे कम है, जब संक्रमण दर 0.36 प्रतिशत थी। 36 मौतें हुई थी।

नवीनतम बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन में 41 और लोगों की संक्रमण से मौत हुई जिससे यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 24,668 हो गई।

रविवार को, दिल्ली में 34 मौतें हुई थी, जो लगभग दो महीनों में सबसे कम थी और 0.5 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 381 मामले आए थे।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 19 अप्रैल के बाद से, दैनिक मामलों और मृतक संख्या दोनों में वृद्धि हो रही थी। 20 अप्रैल को 28,000 से अधिक मामले आए थे और 277 मौतें हुई थी, जबकि 22 अप्रैल को 306 मौतें हुई थीं। तीन मई को शहर में रिकॉर्ड 448 मौतें हुई थी।

हालांकि, मामलों की संख्या में गिरावट आई है और संक्रमण दर भी पिछले कई दिनों से घट रही है। पिछले कुछ दिनों में प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या में भी गिरावट आ रही है।

पिछले 24 घंटों में कुल 71,879 जांच की गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान 521 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई या बाहर चले गए।

अस्पतालों में उपलब्ध 24,208 बिस्तरों में से 21,595 खाली हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,962 है, जिनमें से 1,795 गृह पृथकवास में हैं।

उसमें कहा गया कि दिल्ली में अब कुल मामले 14,29,791 हैं और अब तक 14 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

शहर में पिछले 24 घंटों में 66,175 लोगों को टीका लगाया गया, जिनमें 32,408 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। दिल्ली में अब तक कुल 57,32,699 लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिनमें 13,18,084 लोगों को दोनों खुराकें दी गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos