लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले आए सामने, दो और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 21, 2020 11:18 IST

Open in App

हैदराबाद, 21 दिसंबर तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,81,730 हो गई, जिनमें से दो और लोगों की मौत होने के कारण कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,515 हो गई।

राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार ने एक बुलिटेन में रविवार रात आठ बजे तक के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सर्वाधिक नए मामले सामने आए। जीएचएमसी में 86 और लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद रंगारेड्डी में 30 और मेडचल मल्काजगिरि में 22 नए मामले सामने आए है।

उन्होंने बताया कि 6,590 मरीजों का उपचार चल रहा है और रविवार को 32,714 नमूनों की जांच की गई। अभी तक कुल 64.75 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बुलिटेन के अनुसार, प्रति 10 लाख आबादी में से करीब 1.74 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य में संक्रमण के कारण मृत्युदर 0.53 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.5 प्रतिशत है।

तेलंगाना में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.12 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 95.5 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे