लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले

By भाषा | Updated: July 20, 2021 00:43 IST

Open in App

रायपुर, 19 जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 316 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,00,169 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 316 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 11, दुर्ग से 14, राजनांदगांव से एक, बालोद से तीन, बेमेतरा से चार, कबीरधाम से एक, धमतरी से 17, बलौदाबाजार से नौ, महासमुंद से छह, गरियाबंद से छह, बिलासपुर से नौ, रायगढ़ से 35, कोरबा से 12, जांजगीर चांपा से 27, मुंगेली से दो, गौरेला पेंड्रा मरवाही से दो, सरगुजा से पांच, कोरिया से आठ, सूरजपुर से 12, जशपुर से 16, बस्तर से 29, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से आठ, सुकमा से 24, कांकेर से 16, नारायणपुर से 10 और बीजापुर से 18 मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,00,169 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,83,200 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3469 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,500 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,545 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3136 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?