लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 31,521 नये मामले, 412 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 10, 2020 10:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 31,521 नये मामले आने से बृहस्पतिवार को संक्रमितों की संख्या 97,67,371 हो गयी। संक्रमण से 412 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1,41,772 हो गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक हैं संक्रमण से अब तक 92,53,306 लोग ठीक हो चुके हैं जिससे ठीक होने की दर 94.74 प्रतिशत हो गयी है। कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

देश में लगातार चौथे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम रही। देश में 3,72,293 मरीजों का उपचार चल रहा है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 3.81 प्रतिशत है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो गयी थी। इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख से ज्यादा हो गयी।

इसके बाद 16 सितंबर को संक्रमण के 50 लाख से ज्यादा मामले हो गए और 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गयी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक बुधवार को 9,22,959 नमूनों की जांच के साथ अब तक कुल 15,07,59,726 जांच हो चुकी है।

देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 412 और लोगों की मौत हो गई। इनमें से महाराष्ट्र में 75, दिल्ली में 50, पश्चिम बंगाल में 47, केरल में 35, हरियाणा में 26 और कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश में 20-20 लोगों की मौत हुई।

देश में अब तक 1,41,772 लोगों की मौत हो चुकी है, इनमें महाराष्ट्र में 47,902, कर्नाटक में 11,900, तमिलनाडु में 11,836, दिल्ली में 9,813, पश्चिम बंगाल में 8,867, उत्तर प्रदेश में 7,987, आंध्र प्रदेश में 7,045 और पंजाब में 4,980 मरीजों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज पहले से गंभीर रोगों से ग्रस्त थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?