लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोरोना वायरस के 315 नए मामले आए, 272 ठीक हुए

By भाषा | Updated: February 22, 2021 23:55 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 फरवरी गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 315 नए मामले सामने आए, जिससे सोमवार को राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,67,419 हो गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अहमदाबाद में कोरोना वायरस से एक और मरीज की मौत हो गई, जिसके साथ राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 4,406 हो गई।

इसमें कहा गया कि 272 और रोगियों के संक्रमण से उबरने के बाद राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,61,281 हो गई।

विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात में मरीजों के ठीक होने की दर 97.70 प्रतिशत हो गई है।

इसमें कहा गया है कि राज्य में अब 1,732 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 30 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 1,702 मरीजों की हालत स्थिर है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात में अब तक 8.13 लाख लोगों को कोविड-19 टीकों की पहली खुराक दी गई है, जबकि 67,300 को दूसरी खुराक मिली है।

इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव में कोविड​​-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

केंद्रशासित प्रदेश में अब तक संक्रमण के कुल 3,374 मामले आए, जिनमें से अब तक 3,370 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि दो की मौत हो चुकी है और दो मरीजों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे