लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल में कोविड-19 के 314 नये मामले, तीन और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 13:05 IST

Open in App

ईटानगर, 23 मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 314 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 23,867 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि लोअर सियांग, लोहित और तवांग जिलों में शुक्रवार से संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 95 हो गई।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित तीनों मरीजों की मौत अस्पतालों में उपचार के दौरान हुई।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सर्वाधिक 55 मामले सामने आए। इसके बाद तवांग में 41, नामसई में 37, लोअर दिबांग वैली में 32, चांगलांग में 23, अपर सुबनसिरी में 16, वेस्ट कामेंग में 15, कामले और लोअर सुबनसिरी में 14-14, अपर सियांग में 13 और पापुमपारे और लोहित में 10-10 मामले सामने आए हैं।

शेष नये मामले कई अन्य जिलों से समाने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि कम से कम 295 नये मामलों का पता रैपिड एंटीजन जांच में, 13 का पता आरटी-पीसीआर जांच में और छह का पता ट्रूनेट प्रणाली से चला। उन्होंने बताया कि इनमें 141 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे।

राज्य में अब 2,936 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।

शनिवार को बीमारी से कम से कम 291 लोग स्वस्थ हुए जिसके बाद राज्य में बीमारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 20,836 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस मरीजों के स्वस्थ होने की दर 87.30 प्रतिशत है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 5,30,121 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 4,532 की शनिवार को जांच की गई। उन्होंने कहा कि संक्रमण की दर 6.9 प्रतिशत है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 3,29,098 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सरकार ने कैपिटल कॉम्प्लैक्स क्षेत्र, तवांग, नामसाई, अंजॉ, दिबांग वैली, लोअर सुबनसिरी और लोहित जिलों में 31 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं