लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,131 नये मामले, 70 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 22, 2021 00:02 IST

Open in App

मुंबई, 21 सितंबर महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 3,131 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,27,629 हो गयी जबकि 70 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,38,616 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 4,021 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63,44,744 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 40,712 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.2 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

सोमवार की अपेक्षा संक्रमण के दैनिक नये मामलों और मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोमवार को कोविड-19 के 2,583 नये मामले सामने आए थे और 28 मरीजों की मौत हुई थी।

अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 5,73,07,825 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 1,43,424 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

धुले, हिंगोली, नांदेड़, अकोला, अमरावती, यवतमाल, भंडारा और चंद्रपुर जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

अहमदनगर जिले में सर्वाधिक 588 नये मामले सामने आए। अहमदनगर जिले में ही बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 21 मरीजों की मौत हुई।

राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 357 नये मामले सामने आए जबकि एक मरीज की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर