लाइव न्यूज़ :

गुजरात में दो वर्षों में 313 शेरों की मौत: मंत्री ने विधानसभा में बताया

By भाषा | Updated: March 5, 2021 20:24 IST

Open in App

गांधीनगर, पांच मार्च गुजरात के वन मंत्री गणपत वसावा ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि राज्य में 2019 और 2020 में 152 शावकों समेत कुल 313 शेरों की मौत हुई है। इनमें से 23 की मौत अप्राकृतिक कारणों से हुई।

कांग्रेस विधायक वीरजी ठुम्मर के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि 2019 में 154 और 2020 में 159 शेरों की मौत हुई। इनमें 90 शेरनी, 71 शेर और 152 शावक शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ''313 में से 23 की मौत खुले कुओं में गिरने या वाहनों के टक्कर मारने जैसे अप्राकृतिक कारणों से हुई।''

ठुम्मर ने दावा किया कि कुछ शेर वन विभाग द्वारा दिये जा रहे मांस को खाकर विभिन्न वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। कांग्रेस विधायक के दावे के बाद मंत्री ने कड़ी कार्रवाई का वादा किया।

वसावा ने कहा कि गिर अभयारण्य के निकट 43 हजार कुओं के आसपास दीवारें बनाई गई हैं ताकि शेर इनमें न गिरें। उन्होंने कहा कि संरक्षण के ऐसे ही कई प्रयास किये जाने की वजह से शेरों की आबादी 2015 की 523 से बढ़कर 2020 में 674 हो गई।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने बीते दो साल में शेरों के संरक्षण और गिर वन क्षेत्र में विकास गतिविधियों के लिये 108 करोड़ रुपये दिये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस